{"_id":"64d2907b3e56c8731b011e44","slug":"bike-jumped-on-breaker-woman-serious-after-falling-unnao-news-c-221-1-sknp1054-1614-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर महिला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ब्रेकर पर उछली बाइक, गिरकर महिला गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। तेज रफ्तार बाइक ब्रेकर पर उछलने से भाई के साथ ससुराल जा रही महिला उछलकर सड़क पर गिर गई। जिससे उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
कानपुर नगर के थाना महाराजपुर निवासी सुरेश कुमार की पत्नी किरन (38) तीन दिन पहले मायके सफीपुर कस्बा आई थी। मंगलवार को वह अपने भाई अनिल कुमार के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। चकलवंशी चौराहे के पास परियर मार्ग पर गति अवरोधक होने से बाइक उसी में उछल गई।
विज्ञापन
इससे पीछे बैठी किरन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सफीपुर सीएचसी लाया गया। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।