फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bike gets stuck in pit, woman dies, son injured

गड्ढे में फंसकर बाइक खंती में गिरी, महिला की मौत, बेटा घायल

Sun, 06 Oct 2019 07:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
Bike gets stuck in pit, woman dies, son injured
सफ ीपुर। कोतवाली क्षेत्र के सराय सकहन के पास सड़क पर बने गड्ढे से अनियंत्रित हुई बाइक खंती में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सफीपुर सीएचसी भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर निवासी अरुणा देवी तिवारी (45) पत्नी रामप्रकाश रविवार सुबह बेटे अजीत कुमार (20) के साथ बाइक से सफीपुर के परियर निवासी ननद ऊषा के घर जा रही थी। ननद के घर में रामायण पाठ का आयोजन था। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सराय सकहन गांव के निकट अजीत की बाइक सड़क पर बने गड्ढे से अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खंती में चली गई। हादसे में अजीत व अरुणा देवी बाइक के नीचे दबकर घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी सफीपुर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने अरुणा को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed