{"_id":"640b7be7b0c8a022b303f144","slug":"bike-collided-with-nilgai-woman-died-husband-injured-unnao-news-c-12-1-117354-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नीलगाय से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नीलगाय से टकराई बाइक, महिला की मौत, पति घायल
Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ। बहनोई से होली मिलकर लौट रहे दंपती की बाइक बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग नील गाय से टकरा गई। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि पति घायल है।
लखनऊ के बंथरा थानाक्षेत्र के ऐनी गांव निवासी अनुज पटेल लखनऊ की तिरुपति कंस्ट्रक्शन कंपनी में जेई के पद पर कार्यरत हैं। गुरुवार को वह पत्नी आभा (30) के साथ बाइक से हरदोई जनपद के मल्लावां कोतवाली के सुमेरगंज गांव निवासी बहनोई राजेश के घर गए थे। शुक्रवार शाम लखनऊ जाते समय बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर मुस्तफाबाद गांव के पास स्थित ढाबा के पास बाइक अचानक सामने आई नीलगाय की टक्कर से दंपती घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पंहुचाया जहां चिकित्सकों ने आभा को मृत घोषित कर दिया। एसओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।