फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bijalee va deevaar girane se do kee maut

आकाशीय बिजली व दीवार गिरने से दो की मौत

Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला,उन्नाव
अमर उजाला,उन्नाव Updated Wed, 08 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bijalee va deevaar girane se do kee maut
बांगरमऊ के नेवल में ढहा निर्माणाधीन लोहिया आवास व घायल परिजन। - फोटो : अमर उजाला
चकलवंशी व परियर संवाददाता के अनुसार, कानपुर नगर क्षेत्र के बिठूर थाना अंतर्गत पारा गांव निवासी भूरे (45) पुत्र गया प्रसाद परियर के मालाबंगले में रहकर गंगा कटरी क्षेत्र में सब्जी की खेती करता था। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे वह पास में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया था इसी दौरान पास में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में वह आ गया। भूरे की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तहसीलदार को दी।
विज्ञापन


शाम छह बजे नायब तहसीलदार एके सरोज, कानूनगो पीडी यादव व लेखपाल रामनरेश मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। फतेहपुर चौरासी प्रतिनिधि के अनुसार, चंद्रपाल (55)  निवासी रसूलखेड़ा मजरा खेवरई की दीवार गिरने से उसकी चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार को आई तेज आंधी की चपेट में आकर गांव के अलताब का निर्माणाधीन लोहिया आवास अचानक ढह गया था। इसमें अलताब उसकी पत्नी फि रोजा, उसकी पुत्री आसमा, पुत्री सलमा, पुत्र पप्पू व अमन घायल हो गए। जिन्हे बांगरमऊ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मंगलवार सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन



तेज आंधी व बारिश ने उड़ाई बिजली
मंगलवार को शहर में आई तेज आंधी व बारिश से कई मोहल्लों में तार टूटने और पोल गिरने से बिजली गुल हो गई। बिजली न आने से लोग परेशान नजर आए। मंगलवार दोपहर 3:30 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होने से सड़क से गुजर रहे लोग सिर छुपाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।


आधे घंटे तक बारिश हुई। हालांकि जैसे ही बारिश थमी वैसे ही फिर से उमस बढ़ गई। गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, तेज आंधी और बारिश के कारण नगर में मोहल्ला खत्रियाना और मरी कंपनी में बरगद के विशालकाय पेड़ उखड़कर विद्युत लाइन के ऊपर गिर गए। इससे लाइन और पोल गिर गए। इसके अलावा क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में पेड़ों के गिरने से पोल और लाइन टूटकर जमीन पर आ गिरी है। जिससे पूरा नगर व ग्रामीण इलाका अंधेरे में डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed