फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bicycling also indicated plans Spaiyon

सपाइयों ने साइकिल चला बताईं योजनाएं

Sun, 08 May 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 08 May 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bicycling also indicated plans Spaiyon
फतेहपुर चौरासी में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करते विधायक बदलू खां। - फोटो : अमर उजाला
विधायक बदलू खां के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने  शनिवार को साइकिल चलाकर सरकार की उपलब्धिां ग्रामीणों को बताईं। विधायक ने ग्राम बरुआघाट में कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाकर कहा कि सपा ही सभी की हितैषी है।
विज्ञापन


 असोहा प्रतिनिधि के अनुसार   विधायक उदयराज यादव ने शनिवार को ब्लाक की लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों के कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल चलाकर  सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। 
विज्ञापन


गंजमुरादाबाद प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्रीय सपा विधायक बदलू खां और विधानसभा अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी ने शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों में निकाली साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर रबड़ी, लतीफपुर, बरूआघाट गांवों में इन नेताओं ने पैदल मार्च करके सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरास प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा औरास चौराहे पर सपा सरकार की चार साल की उपलब्धियों का प्रचार सूचना एवं जन संपर्क विभाग ने नुक्कड़ नाटक के जरिए किया । जगदीशपुर की प्रभात पार्टी के बारह सदस्यीय कलाकारों ने ढोलक और मंजीरे की धुन पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारियां दीं।

ब्लाक औरास में समाजवादी पार्टी की सरकार के चार साल पूरे होने पर ब्लाक अध्यक्ष कन्हैयालाल की अगुवाई में समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर संतोष यादव, सुरेश प्रधान, कुंवरपाल, सिपाहीलाल व लाल मोहम्मद मौजूद रहे। सफीपुर प्रतिनिधि के अनुसार विधानसभा में सपा नेता राजू ब्रम्ह्चारी ने कई कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा की शुरुआत गौरी गांव से हुई।


इस दौरान महेश प्रसाद, परशुराम, जटाशंकर, अनिल कुमार रावत, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार द्विवेदी, गोलू द्विवेदी, अमित कुशवाहा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।   हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार  कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली। इस दौरान प्रमोद यादव, अरविंद प्रधान, धीरेंद्र यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, दीपक, सोनू व प्रमोद रस्तोगी भी शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed