{"_id":"572a44204f1c1bd6795cd974","slug":"bicycling-achievements-outlined","type":"story","status":"publish","title_hn":" साइकिल चलाई, उपलब्धियां बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाई, उपलब्धियां बताईं
अमर उजाला ब्यूरो/उन्नाव
Updated Thu, 05 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। सपा सरकार द्वारा चलाई गई जनहित योजनाओं व विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विधायक के नेतृत्व में बुधवार को गांवों व कस्बों में साइकिल रैली निकाली गई। लोगों को सरका की उपलब्धियों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों के बारे में विधायक बदलू खां ने बताया कि कम समय में अथक प्रयास से क्षेत्र में इतना विकास हुआ है कि विरोधियों की बोलती बंद हो गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र में आवागमन, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य आदि समस्याओं के निराकरण के साथ गंगा नदी पर दो पुल, कल्याणी नदी पर पुल, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, बांगरमऊ तहसील की स्थापना, दो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दो पावर हाउस सहित बांगरमऊ में हवाई पट्टी व फिल्म सिटी आदि कराए गए विकास कार्य सपा की विशेष उपलब्धियां हैं।
विज्ञापन
बुधवार को नगर पंचायत फतेहपुर चौरासी में निकाली गई साइकिल रैली में पूर्व चैयरमैन साबिर अली, डॉ. जुल्फिकार अली, संतोष कुमार यादव, अखिलेश यादव, रामगोपाल पांडेय, शिवकुमार यादव, सभासद आनंद कुमार यादव, शिव प्रताप सिंह, स्वामीशंकर, समशुद्दीन खां सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
उधर, गंजमुरादाबाद में विधानसभा अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी ने ग्राम कुशराजपुर, बल्लापुर, हयातनगर, तेरवा जहांगीराबाद में साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पति विवेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य बबलू यादव, रवींद्र सिंह भी मौजूद रहे।