फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bhurenge day nine of the district of poor roads

जिले की नौ खस्ताहाल सड़कों के बहुरेंगे दिन

Fri, 18 Nov 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 18 Nov 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bhurenge day nine of the district of poor roads
औरास से दिपवल जाने वाला खस्ताहाल मार्ग - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) पार्ट टू में चयनित नौ खस्ताहाल सड़कों पर आवागमन जल्द सुहाना हो जाएगा। डीपीआर की फाइल को मंजूरी मिल पाई है। विभाग ने इन क्षतिग्रस्त सड़कों के नवनिर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केंद्रीय अधिकारियों की मांग पर नौ खस्ताहाल सड़कों के पुर्ननिर्माण के लिए 47 करोड़ 59 लाख रुपये की डीपीआर तैयार की गई। डीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पीएमजीएसवाई में चयनित नौ सड़कें बनाने को मंजूरी मिल गई है। शीघ्र कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन



उधर, औरास प्रतिनिधि के अनुसार, संडीला-उन्नाव रोड से दिपवल संपर्क मार्ग और अलीपुर मिचलौला संपर्क मार्ग निकले हैं। इनकी लंबाई क्रमश: 10 किमी और 8.800 किमी है। वर्तमान समय में यह दोनों सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हैं। इनके पुर्ननिर्माण के लिए तैयार प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है। औरास से दिपवल मार्ग पर 6 करोड़ 94 लाख और अलीपुर मिचलौला मार्ग पर 6 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च होंगे। इन दोनों सड़कों के दुरुस्त हो जाने से करीब दो दर्जन गांवों की पचास हजार आबादी लाभांवित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन सड़कों का होगा कायाकल्प
1-औरास से अलीपुर मिचलौला-लंबाई 8.8 किमी।
2-औरास संडीला रोड से दिपवल रोड- लंबाई 10 किमी।
3-नेवाजखेड़ा अजगैन-मुशीगंज मार्ग से नवई-लंबाई 9.6 किमी।
4-गंगागंज से सिरधरपुर रोड वाया अलमरौसी-लंबाई 6.2 किमी।
5-कोरारी मोड़ से जमुका तक-लंबाई 7 किमी।
6-बेहटा भवानी रोड से बक्तीखेड़ा रोड वाया गढ़ाकोला कठार-लंबाई 8 किमी।
7-पुरवा अचलगंज रोड से मंगतखेड़ा वाया पासाखेड़ा रोड-लंबाई 5.5 किमी।
8-पिपरोसा पुरवा रोड ओसिया से उमाखेड़ा वाया अरम-लंबाई 7.1 किमी।
9-नेशनल हाइवे 25 से सोहरामऊ से मोहमदापुर मार्ग-लंबाई 5.715 किमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed