{"_id":"24b1f383d69286c819bbdd1e3a784603","slug":"before-the-day-was-mandated-air-air-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन शासनादेश हुआ हवा-हवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन शासनादेश हुआ हवा-हवाई
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीथिन पर प्रतिबंध को बने कानून के प्रभावी होेने के बावजूद शहरी क्षेत्र में पालीथिन की भरमार दिखी। हालांकि नगर पालिका प्रशासन ने पालीथिन के खिलाफ गुुरुवार को अभियान चलाकर 11 किलो पालीथिन जब्त की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जब्ती के बाद शुक्रवार से पॉलीथिन का प्रयोग करने पर दुकानदारों के चालान व जुर्माना करने की बात कही। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को बड़ी संख्या में दुकानदार पॉलीथिन में सामान बेचते और लोग पालीथिन थैली में सामान लेकर जाते दिखे।
विज्ञापन
गुरुवार को पालिका प्रशासन ने शहर में पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अधिकारियों ने थोक व फुटकर बाजारों में पहुंचकर पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानों पर मौजूद 11 किलो पॉलीथिन को जब्त किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि पॉलीथिन के संदर्भ में मोहलत का यह आखिरी दिन है।
विज्ञापन
पालिका अधिकारी सुग्रीव सिंह कहा कि शुक्रवार से किसी भी प्रकार से पॉलीथिन का प्रयोग व बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालान व जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।