{"_id":"6563eeb906c1a536372a02488bb067f6","slug":"beating-the-old-woman-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा को पीट-पीट कर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धा को पीट-पीट कर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 28 Mar 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव चंदीखेड़ा के मजरा रजवाड़ा में ग्रामसभा की जमीन पर खड़े पेड़ को कटवाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने परिवार के साथ मिलकर वृद्धा की पीट पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रजवाड़ा निवासिनी चंद्रकली (65) पत्नी स्व. विपाती पासी व अमृतलाल के घर के पास ग्रामसभा की जमीन पड़ी है। इस जमीन पर एक पेड़ खड़ा है। शुक्रवार को अमृतलाल पेड़ कटवा रहा था जिसका विरोध चंद्रकली ने किया। अमृतलाल ने पत्नी राम निहारी व राम सुचित यादव के साथ मिलकर वृद्धा को पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार सुन वृद्धा की बहू फूलमती पत्नी दिनेश पासी सास को बचाने पहुंची।
तीनों ने उसे भी पीटा इससे उसके हाथ में चोट आ गई। चीख पुकार सुन मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने चंद्रकली व फूलमती को छुड़ाया और चंद्रकली की हालत गंभीर देख उसे हिलौली स्वास्थ्य केंद्र लग गए। डॉ. प्रतीक सक्सेना ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बहू फूलमती ने बताया कि पेड़ काटने को लेकर पहले भी विवाद कर चुके हैं। तब ग्राम प्रधान ने आकर मामला शांत करा दिया था। मृतका का बेटा दिनेश पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। गांव में चंद्रकली अपनी बहू के साथ रहती थी।
मौरावां थानाध्यक्ष केके यादव ने बताया कि मृतका की बहू ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या के साथ-साथ एससी व एसटी का मुकदमा दर्ज कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।