{"_id":"680d2802790a7f8e0d04e5b6","slug":"beat-his-wife-with-a-stick-threw-her-in-a-drain-outside-the-village-when-she-became-unconscious-unnao-news-c-221-1-uno1001-130148-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: पत्नी को डंडे से पीटा, बेहोश होने पर गांव के बाहर नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: पत्नी को डंडे से पीटा, बेहोश होने पर गांव के बाहर नाले में फेंका
Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
चकलवंशी। महिला को पति ने पारिवारिक विवाद में डंडे से पीटा। बेहोश होने पर उसे गांव के बाहर नाले में फेंक दिया। घायल महिला के पिता ने दामाद पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
माखी थानाक्षेत्र के डीहा गांव निवासी ताराचंद्र पासवान ने पुलिस को बताया कि बेटी रिंकी की शादी आठ साल पहले फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के ऊगू जगदीशपुर पट्टी गांव के लक्ष्मीशंकर से की थी। चार साल से बेटी-दामाद उसके (ताराचंद्र) साथ रह रहे हैं। दामाद अक्सर बेटी को छोटी-छोटी बात पर बेरहमी से पीटता है। हालांकि दोनों को समझाकर शांत कराता रहा। 23 अप्रैल को दामाद ने रिंकी को डंडे से इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। इसके बाद दामाद ने उसे उठाकर गांव के बाहर जंगलेश्वर मंदिर के पास नाले में फेंक दिया। थानाध्यक्ष संदीप मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी का आपसी विवाद है, पति पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।