{"_id":"1edae31f5c736f143a309dec379d0341","slug":"be-aware-of-the-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को किया जागरूक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को किया जागरूक
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सेवी संस्था एस्पायर फाउंडेशन ने सोमवार को घनी आबादी वाले मोहल्ला गद्दियाना में स्वाइन फ्लू जैसी बीमारी के प्रति लोगाें को जागरूक करने के लिए उनमें मास्क वितरित किए। यहां डॉ. जावेद हसन ने कहा कि स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दिन में कई बार साबुन से हांथ मुंह धोयें और मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
इसका वायरस सांस से फैलता है। संयुक्त सचिव अकील खां ने कहा कि संस्था पूरे देश में आठ राज्यों में स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम कर रही है।
उप्र में लगभग दो सौ लोगों को मास्क वितरित कर स्वाइन फ्लू जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। संस्था के यूपी प्रभारी सैय्यद मसूद अली ने कहा कि संस्था जिस तरह पूरे भारत में सक्रिय है वैसे ही आगे भी जनपद में स्वास्थ्य संबंधी कार्य करेगी। यहां मखदूम खां, जायद खां, हारून, आदिल, गुलाम, बिलाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू को देखते हुए एसडीएम विवेक चतुर्वेदी ने सोमवार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सीएचसी प्रभारी से परामर्श केंद्र खोलने की बात कही साथ ही वह सभी सुविधाओं के उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने सीएचसी प्रभारी डॉ. ललित से स्वाइन फ्लू से बचाव संबंधी जानकारी ली। सीएचसी पर मरीजों के इलाज के लिए कोई खास व्यवस्था न होने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और निर्देश दिए कि स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।