{"_id":"67eed492c770e85b1a06c4bc","slug":"bdo-investigated-the-complaint-of-fraud-in-fish-auction-unnao-news-c-221-1-sknp1055-129074-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: मछली नीलामी में घपले की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: मछली नीलामी में घपले की शिकायत पर बीडीओ ने की जांच
विज्ञापन
परियर। मछली नीलामी में घपले की शिकायत के बाद बीडीओ गुरुवार को जांच करने मरौंदा सूचित गांव पहुंचे। उन्होंने पक्ष और विपक्ष के लोगों के बयान दर्ज किए।
विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी के गांव मरौंदा सूचित में वर्ष 2023 में सरकारी भूमि व भूमिधरी किसानों के खेतों पर स्थित झील की नीलामी व पली मछली का ठेका 14.88 लाख में ग्राम प्रधान रामपति ने अपने चहेते लोगों को दे दिया था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने विरोध किया था। अगले वर्ष 2024 में फिर से प्रधान ने इसी झील का ठेका आठ लाख रुपये में कर दिया था। इसके बाद ग्रामीण शिवशंकर सविता, लालता प्रसाद, कल्याण व दिनेश आदि ने मुख्यमंत्री व डीएम से शिकायत की थी।
शिकायत के बाद कई बार राजस्व व ब्लाॅक से टीम ने जांच की लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। ग्रामीणों ने तीन फरवरी को इसकी शिकायत फिर से डीएम से की तो गुरुवार को बीडीओ शशांक चौधरी, एडीओ पंचायत विनोद वर्मा और सचिव विनय त्रिपाठी मरौंदा सूचित गांव के पंचायत भवन पहुंचे। अधिकारियों ने ग्राम प्रधान रामपति के साथ शिकायतकर्ताओं व अन्य ग्रामीणों के भी बयान दर्ज किए। बीडीओ ने बताया कि प्रधान व ग्रामीणों का पक्ष जाना गया है। अभी आगे की जांच चल रही है।