{"_id":"8e9170a5c9b84e8a7c06456fa1f1e599","slug":"battery-thief-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैटरी चोर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीपुर (उन्नाव)। कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मवई ब्रहम्नान में मोबाइल टावर से लाखों रुपये कीमत की बैटरी चोरी करते दो लोगों को धर दबोचा। दो युवक पढे़ लिखे हैं। वहीं, टावर के दोनों चौकीदार और मास्टर माइंड मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों चोरों के साथ ही बैट्री लदी बोलेरो को भी कब्जे में ले लिया है। एक युवक एमएससी करने के बार बीएड और दूसरा एमएससी कर रहा है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मवई ब्रहम्नान में लगे एक मोबाइल टॉवर से बीती रात कुछ लोग बैट्री खोल रहे थे। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के पहुंचते ही चौकीदार सुमित सिंह व विवेक सिंह निवासी ग्राम रतनपुर जिला कानपुर देहात के साथ ही जिला भिंड निवासी मास्टर माइंड मन्नू भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बोलेरो में कन्हैय्या निवासी किशुनपुर निवासी शेरपुरा जिला भिंड व उसका साथी गाड़ी मालिक वीरबहादुर सिंह निवासी 21/113 मीरा कालोनी, थाना भिंड को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गाड़ी में करीब पांच लाख रुपये कीमत की 21 बैट्रियां बरामद हुई।
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वह बीएड कर रहा है। उसकी गाड़ी भिंड स्थित जय पीतांबर ट्रैवल्स में चलती है। जहां से मन्नू ने इसे बुक किया था। उसके साथी कन्हैया लाल ने बताया कि वह एमएससी का अंतिम वर्ष का छात्र है। टॉवर में चौकीदारी करने वाले दोनों चौकीदार सुमित व विवेक उसके साले हैं।
एसएसआई ने बताया कि भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है। कुछ और भी नाम प्रकाश में आ सकते हैं।