{"_id":"1d2b86eb563d56fa7415a52a8bf71694","slug":"basware-extends-the-particle-particle-self-confidence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैसवारे का कण-कण बढ़ाता है आत्मबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैसवारे का कण-कण बढ़ाता है आत्मबल
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 30 Dec 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम स्वाधीनता संग्राम सेनानी अमर शहीद राव रामबक्श सिंह का 156वां बलिदान दिवस सोमवार को बक्सर स्थित शहीद पार्क में मनाया गया। साहित्यकारों, राजनेताओं के अलावा समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों ने शहीद सेनानी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति व पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिंह के पुत्र शशंाक शेखर सिंह समेत तमाम गणमान्य लोगों ने शिरकत की। बैसवारा कल्याण समिति की ओर से निकाली गई शौर्य यात्रा में लोगों को हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन
श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि अमर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके सपनों को साकार कर सकें। सांसद हरि साक्षी महराज ने कहा कि कुछ ही लोग ऐसे होते हैं जो जीवन में ऐसा कर जाते हैं कि देश उन्हें सदैव याद करता है।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी स्व. अजीत सिह के पुत्र शशांक शेखर सिंह ने कहा कि शहीद राजा रावराम बक्श के जीवन से हमें देश सेवा की शिक्षा लेनी चाहिए। भगवंतनगर से सपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि राव साहब ने अपने प्राणों की कुर्बानी देकर बैसवारे की भूमि को पावन कर दिया।
यहां की मिट्टी का प्रत्येक कण हमारे आत्मबल को बढ़ाने के साथ ही सम्मान व स्वाभिमान के साथ जीने की सीख देता है।
समारोह को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, नगर पालिका अध्यक्ष उन्नाव रामचंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद देवीबक्श सिंह, बैसवारा कल्याण समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह अवधूत, महामंत्री हरिओम सिंह, संरक्षक कमल बहादुर सिंह, बुंदेलखंड के रमेश सिंह सेंगर, लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता अभय प्रताप सिंह, योगेश बाजपेई, प्रधानपति सतीश वर्मा, रामहेत सिंह, रमेश सिंह समेत तमाम साहित्यकारों, समाजसेवियों और राजनीतिज्ञों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।