फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bargad pooja in unnao

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जाने क्या है इस पूजा के पीछे की कहानी

Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bargad pooja in unnao
ज्येष्ठ की अमावस्या पर आज महिलाएं वट सावित्री व्रत रखकर पति की लंबी उम्र की कामना करेंगी। व्रत की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजार जाकर आवश्यक सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को वट सावित्री व्रत मनाया जाएगा। व्रत के पीछे मान्यता है कि पूर्व काल में सत्यवान की मृत्यु हो जाने पर जब उसके प्राण लेकर यमराज जाने लगे तो सावित्री पीछे-पीछे चल दी।
विज्ञापन

जब यमराज ने वापस जाने को कहा तो वह बिना पति के जाने को तैयार नहीं हुई। यमराज ने उससे वरदान मांगने को कहा। जिस पर उसने पहले अपने अंधे सास-ससुर की आंखें और दूसरा उनका खोया राज्य वापस मांगा। यमराज ने तथास्तु कह दिया, इसके बाद फिर सावित्री यमराज के पीछे चल दी। कुछ दूर आगे निकलने पर यमराज ने पीछे मुड़कर देखा तो सावित्री आते दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमराज ने फिर वरदान मांगने को कहा तो उसने पुत्रवती होने का आशीर्वाद मांगा। यमराज ने भी तथास्तु कह दिया। बाद में जब सोचा तो उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ इस पर उन्होंने उसके पति के प्राणों को छोड़ दिया। तभी से इस व्रत की परंपरा है।

इस दिन महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करके परिक्रमा लगाती हैं। गुरुवार को बड़े, छोटे व सब्जी मंडी के पास लगी दुकानों पर पहुंचकर महिलाओं ने चूड़ी, कच्चा धागा, खरबूजा समेत अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed