फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Bar Association elections on March 30

30 मार्च को बार एसोसिएशन के चुनाव

Sat, 21 Mar 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 21 Mar 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections on March 30
उन्नाव। बार एसोसिएशन का चुनाव 30 मार्च को होगा। शुक्रवार को 66 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए पांच लोगों ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन के बाद अब 30 मार्च को वोटिंग होगी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन चुनाव के वैसे तो काफी दिनों से गहमागहमी का माहौल था। कचहरी में सैकड़ों अधिवक्ता अलग-अलग पदों के लिए अपनी दावेदारी ठोेंक रहे थे। शुक्रवार को अध्यक्ष से लेकर कनिष्ठ सदस्य पद के लिए कुल 66 प्रत्याशियों ने दावेदारी ठोंकी।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष पद के लिए कुल पांच लोगों में पूर्व अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र, जय कृष्ण बाजपेई, रश्मि मोहन अग्निहोत्री, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह ने नामांकन कराया। वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार, चंद्रेश कुमार श्रीवास्तव, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, मो. फजल करीम, रामप्रताप मिश्र व शिवचरन मौर्य ने अपनी प्रत्याशिता घोषित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा उपाध्यक्ष के लिए अमर नाथ यादव, इंद्रवासिनी, नृपेंद्र कुमार बाजपेई, प्रदीप कुमार शुक्ला, हृषिकेश वणिक व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक तिवारी, कृष्ण कुमार लोधी, प्रदीप कुमार शर्मा, प्रीती सिंह व सुनील कुमार पांडेय ने नामांकन कराया। इसके अलावा जनरल सेक्रेटरी पद के लिए 14, कोषाध्यक्ष पद के लिए 5, संयुक्त मंत्री पद के लिए 8, छह वरिष्ठ सदस्य पद के लिए 9 व कनिष्ठ सदस्य पद ‘ब’ के लिए 9 लोगों ने प्रत्याशिता का फार्म भरा।


सोमवार होगी नामांकन वापसी की तिथि
उन्नाव। उन्नाव बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी डीएन यादव ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन कराए गए हैं। इसके बाद जो लोग अपना नामांकन वापस करना चाहेंगे उनका नामांकन सोमवार को वापस हो सकेगा। 30 मार्च को चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed