फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bakrid celibrated in unnow

उन्नाव: हर्षोल्लास के साथ मनाई बकरीद, एक दूसरे को दी बधाई

Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
bakrid celibrated in unnow
उन्नाव। बकरीद पर जिले भर की मस्जिदों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी गई। मौलानाओं ने लोगों से जिद और बुराइयों की कुर्बानी देेकर सौहार्द को पहचान बनाने अपील की। पूरे दिन प्रशासन चौकस रहा।
विज्ञापन

शहर में ईदगाह में सुबह 7:30 बजे काजी मौलाना नसीर अहमद मिस्बाही ने नमाज अदा कराई। इसके बाद एक-दूसरे के गले लगकर बधाई दी गई। सबसे अधिक उत्साह बच्चों में दिखा।
विज्ञापन

कोई पठानी सूट पहने था तो कोई चिकन का कुर्ता। उस पर अफगानी पगड़ी और जोश भर रही थी। ईदगाह में नमाज के बाद डीएम रवींद्र कुमार, एसपी दिनेश त्रिपाठी, एएसपी शशि शेखर, सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने लोगों से मुलाकात की। डीएम और एसपी से कुछ बच्चों से हाथ मिलाया। इस अवसर पर प्रशासन ने स्टॉल भी लगाया। इसमें मिठाई और नमकीन खिलाई गई। बच्चों को टॉफियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन चैन और भाईचारे की दुआ
बांगरमऊ। ईदगाह में काजी शहर इमामे ईदगाह सैयद जियाउल आरफीन ने सुबह आठ बजे नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन चैन और भाईचारे की दुआ की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में काजी ने कहा कि कुर्बानी आम रास्ते या खुले में हरगिज न करें।
ईदगाह के बाहर चेयरमैन इजहार खान, सदर हाजी लईक, आरती बाजपेयी, डॉ मुन्ना अल्वी, जुबैर खान, मोइन अंसारी एडवोकेट आदि ने कैंप लगाकर लोगों का मुंह मीठा कराया। इसी तरह क्षेत्र के मऊ, सुरसेनी, आसत, भठियापुर, अतरधनी, हरिया वर, कांटा गुलजारपुर, शादीपुर, जोगीकोट, शीतल गंज आदि गांवों में भी बकरीद मनाई गई। (संवाद)
सफीपुर : बकरीद पर ईदगाह व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की गई। पेश इमाम अब्दुल्ला ने नमाज अदा कराई। सय्यदवाड़ा इमामिया मस्जिद में पेश इमाम राजीउल जाफर ने कहा कि कोई आपसे नाराज है तो आज आप अपनी जिद की कुर्बानी देकर उसे गले लगा लें। इसी तरह मजार खादिम शाह सफी, मखदूम शाह, कुदरत उल्लाह शाह हाताबाजार, मदीना मस्जिद में भी नमाज अदा की गई। (संवाद)

मौरावां : नगर पंचायत अध्यक्ष सियावती शुक्ला के प्रतिनिधि नवनीत शुक्ला ईदगाह पहुंचे। उन्होंने नमाज के समय व्यवस्था दुरुस्त कराई। लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed