फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Azad Marg crossing of the highway was closed by placing concrete boulders

Unnao News: कंक्रीट बोल्डर लगा बंद किया हाईवे का आजाद मार्ग चौराहा

Tue, 25 Feb 2025 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Azad Marg crossing of the highway was closed by placing concrete boulders
अवैध कट से निकलती एंबुलेंस।  - फोटो : अवैध कट से निकलती एंबुलेंस।
उन्नाव/अचलगंज। एनएचएआई ने आजाद मार्ग चौराहा (बंथर चौराहा) को कंक्रीट के बोल्डर लगाकर बंद कर दिया है। दो किलोमीटर के चक्कर से बचने के लिए वाहन चालक गलत दिशा से और डिवाइड फंदाकर वाहन निकाल रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पद्मश्री ह्रदयनारायण दीक्षित ने बड़े हादसे का खतरा जताते हुए एसपी को चौराहे का यातायात सामान्य करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के अंडरपास का निर्माण चल रहा है। अंडरपास निर्माण स्थल के 200 मीटर दायरे में जाम से बचने के लिए लखनऊ-कानपुर हाईवे से रायबरेली हाईवे और गंगा बैराज मार्ग को जोड़ने वाले आजाद मार्ग चौराहे को कंक्रीट के बोल्डर लगाकर बंद कर दिया गया है। कानपुर से रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दो किलोमीटर दूर बंथर औद्योगिक क्षेत्र के सामने कट दिया गया है। वाहन चालक यहां से निकलने के बजाए या तो उल्टी दिशा से आ रहे हैं या फिर चौराहे के आसपास अवैध कटों और डिवाइडर को फांदकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दिनों अवैध कट बंद करने का अभियान चलाया गया लेकिन उसमें भी खानापूर्ति रही। इससे अवैध कट कम होने की बजाए बढ़ते जा रहे हैं। हालत यह है कि छह किलोमीटर में 50 से अधिक छोटे-बड़े अवैध कट हैं, जिनसे वाहन निकालने के दौरान हादसे हो रहे हैं। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि बंथर चौराहे को बंद करने की जानकारी उन्हें मिली है। इसलिए एसपी को चौराहे पर यातायात सामान्य करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
इस तरह से निकाला जा रहा यातायात
लखनऊ की ओर से शुक्लागंज जाने वाले वाहनों को आजाद मार्ग चौराहे से ढाई किलोमीटर दूर कर्मी बिजलामऊ से मोड़ा जा रहा है। वहीं, कानपुर से बदरका होते हुए रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनों को उन्नाव की तरफ करीब दो किलोमीटर दूर नरी के पास बने कट से मोड़ने की व्यवस्था है। इस बीच में बंथर औद्योगिक औद्योगिक क्षेत्र भी है। रोज सैकड़ों मजदूर साइकिल या वाहनों से आवागमन करते हैं। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र के सामने एक कट बनाया है, जिससे औद्योगिक इकाइयों में आने जाने वाले लोगों को तो सुविधा तो हुई लेकिन कानपुर से रायबरेली हाईवे जाने वाले वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को मरहला चौराहे से आगे त्रिभुवन खेड़ा गांव के सामने से यू टर्न ले रहे हैं।
-------------------
अंडरपास का काम चलने से लागू की व्यवस्था : एसपी
आजाद मार्ग चौराहा से आगे जाजमऊ की तरफ कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास का काम चलने से यह व्यवस्था करते हुए ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। काम पूरा होने वाला है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही आजाद मार्ग चौराहा को खोल दिया जाए।
- मधुपनाथ मिश्रा, सीओ यातायात
----------------------------
हाल में हुए हादसों पर एक नजर
- 10 नवंबर को कानपुर के नौबस्ता मछरिया निवासी अब्दुल्ला, पत्नी रेशमा के साथ बाइक से लखनऊ में पढ़ाई कर रही बेटी आशिया से मिलने जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर कनोडिया पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। रेशमा की वाहन के नीचे आने से मौत हो गई थी।

- 12 दिसंबर को कानपुर जाजमऊ निवासी रसूल बंथर स्थित एक टेनरी में चमड़ा लदा ट्रक उतारने आया था। रात अधिक हो जाने से ट्रक खाली नहीं हुआ। इसलिए रसूल कानपुर की ओर जा रहे एक लोडर से घर वापस जा रहा था। गहरा गांव के सामने ढाबे के पास खड़े वाहनों की वजह से लोडर अनियंत्रित होकर पलट जाने से रसूल की दबकर मौत हो गई थी।
- 14 जनवरी को गंगाघाट थानाक्षेत्र के शंकरपुर सराय निवासी जयशेष सिंह व उपेंद्र सिंह एक ही बाइक से बंथर स्थित एक औद्योगिक इकाई में ड्यूटी करने जा रहे थे। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बने एक अवैध कट से दूसरी ओर जाने लगे, तभी लखनऊ की ओर से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें उपेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed