फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ayushi becomes jila topper

आईएससी में आयुषी ने किया जिला टॉप

Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ayushi becomes jila topper
उन्नाव। इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) की इंटर परीक्षा का परिणाम रविवार शाम घोषित हो गया। इसमें सेंट लारेंस स्कूल की छात्रा आयुषी यादव ने 98.5 फीसदी अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज के छात्र शिखर मोहन ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिले में दूसरा स्थान पाया है। सेंट लारेंस स्कूल के आयुष दीक्षित 97.5 अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन

रिजल्ट देखने के बाद छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। माता-पिता और बड़ों का आशीर्वाद लेने के बाद छात्र स्कूल पहुंचे और गुरुजनों का आशीष लिया। गुरुजनों ने छात्रों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्रों ने दोस्तों व शिक्षकों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर की।
विज्ञापन

जिला टॉपर का अगला लक्ष्य आईएएस
इंटर की परीक्षा में 98.5 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप करने वाली सेंट लारेंस स्कूल की छात्रा आयुषी यादव ने 2020 में हाईस्कूल में भी जिला टॉप किया था। आयुषी ने सात घंटे की कड़ी मेहनत से ये मुकाम हासिल किया है। उनका सपना आईएएस बनने का है। बैडमिंटन खेलना और किताबें पढ़ना उन्हें पसंद हैं। पिता मनोज कुमार और मां निधि यादव दोनों परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को देतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिखर को बनना है डेटा साइंटिस्ट
परीक्षा में 98 फीसदी अंक लाकर जिले में दूसरे स्थान पर रहे सेंट ज्यूड्स इंटर कॉलेज के छात्र शिखर मोहन गौतम का लक्ष्य डेटा साइंटिस्ट बनने का है। शिखर को क्रिकेट खेलना पसंद है। पिता श्याम मोहन गौतम और माता माधुरी गौतम बिछिया ब्लॉक के परिषदीय स्कूल में शिक्षक हैं। बेटे की इस सफलता से माता-पिता खुश हैं।
आयुष का इंजीनियर बनने का सपना
सेंट लारेंस स्कूल के छात्र आयुष दीक्षित 97.5 फीसदी अंक के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहे हैं। छह घंटे पढ़ाई करके उन्होंने सफलता हासिल की है। वह इंजीनियर बनकर पिता के सपने को पूरा करना चाहते हैं। पिता रामकिशोर दीक्षित किसान और मां गृहिणी हैं।

जिले के चारों स्कूलों का परिणाम शत प्रतिशत
आईएससी के जिले में चार स्कूल संचालित हैं। इनमें सेंट लारेंस में पंजीकृत 107 छात्र, सरसैय्यद में 86, जेएन शाह मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 81 व सेंट ज्यूड्स में 67 छात्र पंजीकृत थे। सभी छात्र पास हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed