फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Awadhesh Katiyar becomes BJP district president again

Unnao News: अवधेश कटियार दोबारा बने भाजपा जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Sep 2023 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 16 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Awadhesh Katiyar becomes BJP district president again
फोटो-21
विज्ञापन


-बदलाव की अटकलों पर लगा विराम
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। बदलाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अवधेश कटियार पर ही भरोसा जताते हुए दोबारा जिलाध्यक्ष बनाते हुए जिले की कमान सौंपी है। इसकी घोषणा होते ही अवधेश कटियार को बधाई देने वालों का भाजपा कार्यालय में तांता लगा रहा।
गंजमुरादाबाद ब्लाक के सुल्तानपुर के मूल निवासी अवधेश कटियार वर्तमान में आवास विकास कालोनी में रहते हैं। मल्लावां में गैस एजेंसी सुल्तानपुर में डिग्री कालेज संचालक अवधेश कटियार के पिता स्व. परशुराम कटियार 1945 में आरएसएस के स्वयंसेवक बने थे। 1989 अवधेश कटियार को अपने साथ शिक्षा दीक्षा के लिए संघ के माधव भवन लखनऊ ले गए थे।
विज्ञापन

1994 में पिता के आकस्मिक निधन के बाद लगातार संघ के भवन में वरिष्ठ प्रचारकों के साथ रहकर अवधेश राष्ट्रसेवा में लगे रहे। 2012 में भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक बनाए गए। बाद में लोकसभा प्रभार व जिला प्रभारी बनाए गए। 2019 में भाजपा जिला महामंत्री व 2021 में जिलाध्यक्ष बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके नेतृत्व में विधानसभा व विधान परिषद सहित निकाय चुनाव हुए। जिसमें पार्टी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। इसका सुखद परिणाम शुक्रवार को सामने आया जब एक बार पुनः उन्हें भाजपा की कमान सौंपी गई। दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए गए अवधेश कटियार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताकर संसद भेजने का काम किया जाएगा।

दोबारा ताजपोशी होने पर भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने मिठाई खिला खुशी मनाई। जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन, जिला उपाध्यक्ष महेश चंद्र दीक्षित, कृष्ण कुमार वर्मा, समीर शुक्ला व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह ने अपने आवास पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed