फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Auto fell on a piece of slab, constant traveler

ऑटो पर गिरा स्लैब का टुकड़ा, सहमे यात्री

Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 06 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Auto fell on a piece of slab, constant traveler
चौड़े हुए मार्ग से निकलते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक सड़क चौड़ी करने में आड़े आ रही इमारतों को तोड़ने के बाद सोमवार से सड़क बनाने का काम शुरू होगा। रविवार को मकानों की मरम्मत और मलबा हटाने के साथ ही ट्रैफिक भी चलता रहा।
विज्ञापन


नाला के पास तोड़े जा रहे एक मकान की स्लेब का पत्थर ऑटो पर गिर गया।  गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। उधर लोग अपने टूटे मकानों का मलबा साफ करते रहे।
विज्ञापन


छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला तक ध्वस्तीकरण का काम पूरा होने के बाद सोमवार से यूडीए सड़क निर्माण का काम शुरू करेगा। बैरियर हटने से रविवार को घरों की मरम्मत, टूट-फूट और मलबा उठाने के बीच ही वाहनों का आवागमन भी चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब एक बजे छोटा चौराहा की ओर जा रहे एक ऑटो पर नाला के निकट एक मकान की स्लेब काटने के दौरान ईंट का एक टुकड़ा गिर गया। इससे उसमें बैठे लोग सहम गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।


उधर सोमवार से सड़क व फुटपाथ बनाने का काम शुरू होने के चलते गृहस्वामी अपने टूटे मकानों की छंटाई और मलबा समेटने में व्यस्त रहे। यूडीए के सहायक अभियंता राजेश्वर सिंह ने बताया कि नाला निर्माण का काम पूरा हो चुका है। सोमवार से सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed