फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Auto drivers and bus operators raised the demand for vehicle stand

ऑटो चालक और बस ऑपरेटरों ने वाहन स्टैंड की उठाई मांग

Tue, 24 May 2022 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers and bus operators raised the demand for vehicle stand
डीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल अध्यक्ष व बस संचालक। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में अवैध वाहन स्टैंड बंद होने के बाद वाहनों के संचालन को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। सड़क पर ही सवारी भरी जा रही है। साथ ही विवाद भी हो रहे हैं। इसे लेकर ऑटो चालकों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया तथा वाहन स्टैंड बनवाने की मांग की। इसी तरह व्यापार मंडल के अध्यक्ष के नेतृत्व में बस संचालकों ने वाहन स्टैंड बनवाने की डीएम से मांग की।
विज्ञापन

अवैध वाहन स्टैंड हटने के बाद से टेंपो चालकों और ऑटो चालकों में विवाद के साथ झगड़ा शुरू हो गया है। इसे लेकर ऑटो चालकों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर धरना दिया। आरोप लगाया गया कि टेंपो चालक शेखपुर नहर के पास ऑटो रोकर जबरन सवारी उतारकर टेंपो में बैठाते हैं। साथ ही मारपीट भी करते हैं। ऑटो चालक अरुण ंमिंश्र ने बताया कि शहर में 40 ऑटो हैं और 16 किमी का परमिट है उसके बाद भी टेंपो चालक शुक्लागंज तक उन्हें सवारी नहीं ढोने दे रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी आरोप लगाया गया कि यातायात पुलिस भी टेंपो चालकों का साथ दे रही है। इसे लेकर डीएम को ज्ञापन दिया गया। इसी दौरान उप्र व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में बस संचालक कलक्ट्रेट पहुंचे तथा डीएम को ज्ञापन देकर समस्या बताई। बस संचालकों ने डीएम को बताया कि मंडलायुक्त की स्वीकृति पर बस संचालन को लेकर पांच साल का स्टेज कैरिज परमिट मिला है, लेकिन स्थायी स्टैंड नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2020 में बैठक के दौरान तत्कालीन सिटी मजिस्ट्रेट ने बसों के संचालन को लेकर स्टैंड बनाने की बात कही थी जिस पर नगर पालिका को निर्देश दिया गया था लेकिन पालिका स्तर पर कोई स्टैंड नहीं बनाया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रजनीकांत श्रीवास्तव ने शहर में वाहनों के स्टैंड को लेकर व्यवस्था करने के लिए डीएम से बात की। मुन्ना, चांद मोहम्मद, राज बहादुर चौरसिया, दिलीप कुमार चौरसिया, राजेंद्र यादव, दीपक शुक्ला, गंगा विशुन आदि बस संचालक मौजूद रहे।

क्रिकेट मैच में जीत के बाद आयोजकों के साथ खुशी जहिर करते विजयी टीम के खिलाड़ी। संवाद

क्रिकेट मैच में जीत के बाद आयोजकों के साथ खुशी जहिर करते विजयी टीम के खिलाड़ी। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed