फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Attendants are pulling the stretcher, ward boys are resting

Unnao News: तीमारदार खींच रहे स्ट्रेचर, वार्डबॉय फरमाते आराम

Tue, 15 Jul 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 15 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attendants are pulling the stretcher, ward boys are resting
उन्नाव। जिला अस्पताल में तीमारदार खुद स्ट्रेचर खींच रहे हैं। वार्डबॉय इधर- उधर दूसरे कार्यालयों में आराम फरमाते हैं। अपने काम के प्रति वह लापरवाही बरत रहे हैं। यह हाल तब है जब स्वास्थ्य अधिकारी सुबह- शाम अस्पताल का राउंड लेते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसके बाद भी मरीज और तीमारदारों की समस्याएं कम नहीं हो रही हैं। सोमवार अमर उजाला की ओर से की गई पड़ताल में इसका खुलासा हुआ। सामने आया कि यहां तैनात वार्डबॉय मरीजों के आसपास दिखते तक नहीं हैं। वह इधर- उधर कार्यालयों में आराम फरमाते हैं, या फिर अन्य कामों में व्यस्त रहते हैं। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों का दावा है कि अस्पताल में 17 वार्डबॉय की तैनाती है। जबकि 48 की तैनाती होनी चाहिए। इसलिए एक वार्ड के भरोसे कई काम होते हैं। इसलिए मरीज के पास अधिक समय नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन

--
केस- एक
मुर्तजा नगर के 52 वर्षीय मेवा लाला ने बताया कि कई दिन से बुखार आने पर रविवार को उन्हें भर्ती किया गया था। सोमवार को डॉक्टर ने जांच कराने की सलाह दी। जांच कराने के लिए स्ट्रेचर से पत्नी और भाई लेकर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
केस दो-
आटा बंथर के हरिश्चंद्र ने बताया कि उनकी पत्नी सावित्री चोट लगने से घायल हो गई हैं। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया है। व्हीलचेयर खुद से लिटाया और खींचकर वार्ड तक ले गए।

--
बोले जिम्मेदार
वार्ड ब्वाय की कमी है। इसके लिए शासन को लगातार लिखा भी गया है। उन पर कई अन्य कामों का बोझ रहता है। फिर भी मरीज को भर्ती कराना और जांच कराना उनकी जिम्मेदारी है। मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ.विवेक गुप्ता, एमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed