{"_id":"66d644bd668abd9f000bb014","slug":"attack-on-police-who-went-to-arrest-district-badar-unnao-news-c-221-1-uno1001-119244-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जिला बदर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जिला बदर को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर हमला
विज्ञापन
बांगरमऊ। जिला बदर अपराधी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। धक्का-मुक्की में दो सिपाहियों को चोटें आईं हैं। महिलाओं ने पुलिस को ही मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने मुख्य आरोपी व उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बांगरमऊ कोतवाल राजकुमार रविवार देर शाम सिपाहियों के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकले थे। तभी रास्ते में आरएस चौराहा के पास पुलिस को सूचना मिली की भगवंतपुर गोटपाली निवासी जिला बदर अपराधी इरशाद उर्फ भूरा घर में रह रहा है। उसे 31 मई 2024 को एडीएम वित्त एवं राजस्व की अदालत से छह माह के लिए जिला बदर किया था। इस पर कोतवाल इरशाद के घर में दबिश देने पहुंचे।
पुलिस को देख इरशाद और उसके बेटे साजिद ने पुलिस से धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसमें सिपाही आदित्य गुर्जर और गोविंद सिरोही को चोटें आईं हैं। इसी दौरान इरशाद के परिवार की महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया और धमकी दी कि अगर दोनों को गिरफ्तार किया तो छोड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराएंगी। हालांकि पुलिस ने जिला बदर और मारपीट में शामिल उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस टीम पर हमला और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।