{"_id":"df1e3cc89f84b3cdd76deb3d709a1933","slug":"atriotism-raised-the-imagination-of-artists-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलाकारों ने जगाई देशभक्ति की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलाकारों ने जगाई देशभक्ति की अलख
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 18 Jan 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि के लिए सामूहिक राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने एक साथ राष्ट्र गान गाया।
विज्ञापन
इस दौरान माहौल देशभक्ति में बदल गया और लोगों ने देश को अंग्रेजों से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने वाले शहीद को नमन किया। इस मौके पर भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
रविवार को श्री राम सुंदर धनपति देवी फाउंडेशन की ओर से आयोजित सामूहिक राष्ट्र गान में सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी, इसमें नगर के कई स्कूलों के बच्चों, सामाजिक संस्थाओं के सदस्यों व नगर के विशिष्ट लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
इससे पूर्व भगवंतनगर विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने आजाद के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि आजाद जी ने जिले के नाम को पूरे विश्व में रोशन करने वालों में अहम भूमिका निभाई थी। आज जिले को उनके योगदान का सम्मान करना चाहिए।
राष्ट्र गान के बाद मंचीय कलाकारों ने देशभक्ति के कई कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों के दिलों में देशभक्ति की अलख जगाई।
इस मौके पर श्याम नरायन मिश्र, हिमांशू बाजपेई, वीरेंद्र शुक्ला, सतीश शुक्ला, दिलीप शुक्ला, अनीता शुक्ला, उमा निषाद, अंकुर शुक्ला, मजीद, शकील, संतोष शुक्ला, कमल वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
.......................................