फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   at district planning committee meeting praprosals passed

चार अरब से बहेगी विकास की गंगा

Sun, 02 Jul 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Sun, 02 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
at district planning committee meeting praprosals passed
ministrer in meeting with departmental heads - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

शनिवार को सुबह 11 बजे विकास भवन सभागार में प्रभारीमंत्री रमापति शास्त्री की अध्यक्षता में जिला योजना की बैठक शुरू हुई। संचालन कर रहे सीडीओ संजीव सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारी से योजनाओं और प्रस्ताव की जानकारी देने को कहा। उप कृषि निदेशक नंदकिशोर ने पारदर्शी किसान योजना व मृदाकार्ड आदि की जानकारी दी। उधर, पशुपालन, पीडब्ल्यूडी, एनआरएलएम, मनरेगा, बीएसए, लघु सिंचाई, डीआईओएस व दुग्ध विभाग के अधिकारी जानकारी देने के लिए खड़े हुए तो जनप्रतिनिधियों ने तत्काल प्रस्ताव पास होने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। वन विभाग और डीपीआरओ को ही विभाग की योजनाओं के बारे में जाकनारी देने के लिए कुछ समय मिला।

विज्ञापन


सांसद साक्षी महाराज ने अपने आदर्श गांव में तीन वर्षों में सोलर पंप न लगने पर सवाल दाग दिया। वहीं, लघु सिंचाई की ओर से बांटे गए पंपसेट की सूचना 10 दिन में उपलब्ध कराने को कहा। इसके अलावा जलसंरक्षण के मकसद से खोदे जाने वाले तालाबों पर भी सांसद ने सवाल उठाया। कहा कि तालाबों में एक बूंद पानी नहीं पहुंचाया जाता है। सिर्फ खानापूर्ति ही की जाती है।
विज्ञापन



बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेगर, विधायक कुलदीप सिंह सेंगर, पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, अनिल सिंह, एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल, एमएलसी अरुण पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, जिलाधिकारी अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडे, एडीएम बीएन यादव, पीडी आरके चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान भारी संख्या में भाजपाई विकासभवन सभागार की सीटों पर कब्जा जमाए रहे जबकि अधिकारी बाहर टहलते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला योजना की बैठक के बाद प्रभारीमंत्री रमापति शास्त्री ने विकासभवन सभागार में ही पत्रकारवार्ता बुलाई। वार्ता की शुरुआत में मंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। बाद में प्रदेश सरकार के 100 दिन में कराए गए कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद जैसे ही पत्रकारों ने बैठक में पत्रकारों की नो-इंट्री होने, कानून व्यवस्था और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों से संबंधित सवाल पूछने शुरू किए, प्रभारीमंत्री ने गोलमोल जवाब दिया। तुरंत वार्ता समाप्त करने की घोषणा कर दी और सभागार से निकल गए।



बीघापुर। सिकंदरपुर कर्ण ब्लाक के गांव बदियाखेड़ा में विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, प्रभारीमंत्री रमापति शास्त्री ने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पौधरोपण कर वन महोत्सव की शुरूआत की। बताया गया कि 10 हेक्टेयर भूमि पर उपवन तैयार किया जाएगा। इसके पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सातन स्थित महानंद आदर्श शिक्षा निकेतन में स्वागत समारोह को संबोधित किया। संचालन सरोज सिंह चौहान व आभार पंकज दीक्षित ने जताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय बाजपेई, बीघापुर मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह, पूर्व प्रमुख शिवाकांत शुक्ला, केके तिवारी, आनंद अवस्थी आदि मौजूद रहे। वहीं निवई गांव में मदन दीक्षित के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed