फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Are flush polluted water into the river with the help of rain

बारिश का सहारा लेकर गंगा में बहा रहे प्रदूषित पानी

Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 27 Jul 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Are flush polluted water into the river with the help of rain
दहीचौकी स्थित सीवरेज के नाले में मिलता फैक्ट्रियों का दूषित पानी - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव शहर चारो ओर से इंडस्ट्रीज से घिरा हुआ है। इसमें सैकड़ों की संख्या में वायु व जल प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियां संचालित हैं। मौजूदा समय में प्रदूषण विभाग के अफसरों की लापरवाही के कारण संचालक खुलेआम मानकों को धता बता रहे हैं।
विज्ञापन


स्थिति यह है वर्तमान में फैक्ट्री संचालक क्षेत्र से निकलने वाले नालों में बह रहे बारिश के पानी में ही फैक्ट्रियों का दूषित पानी मिला रहे हैं और यह पानी इन नालों से होते हुए सीधे गंगा में मिल रहा है। वहीं इन फैक्ट्रियों में लगी चिमनियां भी जहरीला धुआं उगल पूरे जिले की आबोहवा को दूषित कर रही हैं।
विज्ञापन


इन चिमनियों से निकल रहा जहरीला धुंआ जिले के लोगों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित कर रहा है। सबसे अधिक चिंता का विषय यह है कि प्रदूषण विभाग व शासन-प्रशासन की ओर से कोई भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम भेजकर करवाई जाएगी जांच
उन्नाव। क्षेत्र में फैक्ट्री संचालकों की ओर से मानकों को ध्यान में न रखते हुए प्रदूषित पानी नालों में बहाने की शिकायत मिली हैं। विभागीय अफसरों की टीम बनाकर क्षेत्र में भेजी जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
                     एके चौधरी,
                  क्षेत्रीय अधिकारी,
        प्रदूषण नियंत्रण कंट्रोल बोर्ड- उन्नाव।
..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed