फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Archit and Shivam pair won state level badminton competition

Unnao News: अर्चित और शिवम की जोड़ी ने जीती राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता

Sun, 09 Jun 2024 01:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Archit and Shivam pair won state level badminton competition
उन्नाव। गाजियाबाद में हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्नाव के अर्चित सिन्हा और लखीमपुर के शिवम की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। श्रेष्ठ प्रदर्शन और जिले का नाम रोशन करने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मेजर अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें सभी जिलों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया। मिक्स डबल सेमीफाइनल मुकाबले अर्जित सिन्हा और रमा की जोड़ी ने कपिल सालोनिया और सनरेक चौरसिया की जोड़ी को हराया। इसके बाद डबल फाइनल मुकाबले में अर्चित और शिवम की जोड़ी ने नोएडा के उज्ज्वल तोमर और उज्ज्वल को हराकर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन

गाजियाबाद के विधायक अजीत पाल त्यागी ने विजेता खिलाड़ी को ट्राफी, प्रमाणपत्र और एक लाख नगर पुरस्कार भी प्रदान किया। अर्चित की जीत पर विधायक पंकज गुप्ता, माध्यमिक खेल सचिव नवीन सिन्हा, सभासद बृजेश पांडेय, सभासद अतुल वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, पीके मिश्रा, ऋषभ पांडेय, मयंक कुमार, विक्रम सिंह,ओम मिश्रा, मनीष दीक्षित, विकास सिन्हा, मनीष सेंगर आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed