फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Appreciation of sound amplifier model that keeps cattle away from farms

Unnao News: खेतों से मवेशियों को दूर रखने वाले ध्वनि विस्तारक मॉडल की सराहना

Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Appreciation of sound amplifier model that keeps cattle away from farms
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक के इछौली उच्च प्राथमिक स्कूल में जिले की पहली लर्निंग बाई डूइंग कार्यशाला हुई। बच्चों द्वारा बनाए गए मॉडलों की सराहना हुई। खेतों से मवेशियों को दूर रखने वाले ध्वनि विस्तारक मॉडल की सराहना हुई।
विज्ञापन

कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को व्यवसायिक ज्ञान देना है। गुरुवार को बीईओ विनोद कुमार पांडेय और शिक्षक प्रदीप वर्मा ने फीता काटकर कार्यशाला की शुरुआत की। कक्षा आठ के छात्र लकी ने खेतों से मवेशियों को दूर रखने वाली ध्वनि विस्तारक मॉडल का प्रदर्शन किया। छात्र राजन ने वेस्ट बॉटल ट्री प्रोटेक्टर व छात्र अमर सिंह का स्मार्ट यूरिनल मैनेजमेंट का मॉडल खूब सराहा गया।
विज्ञापन

आंशिक, गुड़िया, कल्पना सुमित, प्रिया, दिव्या ने तापमापी, हृदय संरचना ने भी अपने मॉडलों का प्रदर्शन किया। समेकित शिक्षा जिला समन्वयक रुचि मिश्रा और शशिप्रभा ने इसके उद्देश्य की जानकारी दी। एआरपी शशांक चौहान ने एलबीडी के माध्यम से कौशल को व्यवहार में लाने की बात कही। बीईओ ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत जिले में 34 जूनियर हाईस्कूल और चार पीएमश्री विद्यालयों में इस लैब का निर्माण होना है। 4.50 लाख का बजट भी जारी हुआ है। प्रधान शिक्षिका अंजना मिश्रा, हरिओम प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed