{"_id":"688e6509dd683c737a04951b","slug":"application-process-of-individual-candidates-for-up-board-exam-started-unnao-news-c-221-1-uno1001-134905-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की आवेदन प्रक्रिया शुरू
Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पत्राचार के माध्यम से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई करने वाले छात्रों की एक अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले में राजकीय स्कूलों के नौ केंद्र बनाए गए हैं। फिलहाल प्रत्येक केंद्र पर 300 छात्रों के आवेदन की संख्या निर्धारित की गई है। छात्र संख्या अधिक होने पर केंद्र भी बढ़ाए जा सकते हैं।
डीआईओएस सुनील दत्त ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए शहर में नौ केंद्र बनाए गए हैं। जीआईसी में हाईस्कूल में जिले के बालकों के साथ दूसरे जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के फार्म लिए जाएंगे। अन्य केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों परीक्षाओं के फार्म भरे जाएंगे। परिषद की वेबसाइट में फीड किए जाने के लिए विद्यालय कोड भी जारी कर दिया गया है।
परीक्षार्थियों के शैक्षिक विवरण ऑनलाइन कराए जाने एवं उनके शैक्षिक विवरण को प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप परिषद की वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिया गया है। आवेदन करने में फर्जीवाड़ा न हो इसके लिए सख्त निर्देश हैं कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा अग्रसारण केंद्रों को सीधे कोई परीक्षा आवेदन पत्र नहीं दिए जाएंगे और न ही परिषद द्वारा सीधे कोई आवेदन पत्र अग्रसारण केंद्र या अन्य किसी से स्वीकार किए जाएंगे। अग्रसारण अधिकारी की ओर से प्राप्त कराए गए अर्ह व्यक्तिगत आवेदन पत्रों को समय से क्षेत्रीय कार्यालय में जमा कराकर उसकी रसीद लेंगे और डीआईओएस उसे छह साल तक सुरक्षित रखेंगे। डीआईओएस ने बताया कि अभी 31 अगस्त तक आवेदन करना है, तिथि बढ़ भी सकती है।
विज्ञापन
--
बनाए गए केंद्र
जीजीआईसी, सिविल लाइन स्थित जीआईसी, पुरवा में जीजीआईसी, हसनगंज तहसील के चमरौली स्थित जीआईसी, अचलगंज स्थित जीजीआईसी, सफीपुर तहसील क्षेत्र में जीजीआईसी, बांगरमऊ जीजीआईसी, बीघापर तहसील क्षेत्र में राजकीय हाईस्कूल खरझारा को केंद्र बनाया गया है।