फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anshu Gupta went underground after the Goonda Act and reward were announced

Unnao News: गुंडा एक्ट और इनाम घोषित होते ही अंशू गुप्ता भूमिगत

Sat, 26 Apr 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 26 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anshu Gupta went underground after the Goonda Act and reward were announced
उन्नाव। नाम, पता बदल और आपराधिक मुकदमे छिपाकर पासपोर्ट बनवाने के मामले में गुंडा एक्ट की कार्रवाई और पांच हजार का इनाम घोषित होते ही अंशू गुप्ता भूमिगत हो गया है। उसके खिलाफ हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बनी है। बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए वह उच्च न्यायालय के माध्यम से बचने का रास्ता तलाश रहा है।
विज्ञापन

दही थाना क्षेत्र में आवास विकास कालोनी बी-ब्लॉक निवासी अंशू गुप्ता पर सदर कोतवाली में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं। विदेश घूमने के लिए अंशू ने 23 अगस्त 2022 को अमित कुमार गुप्ता के नाम से पासपोर्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। सदर कोतवाली के कुद्दूखेड़ा गांव का निवासी दर्शाकर एक महीने बाद छह सितंबर 2022 को आसानी से पासपोर्ट हासिल कर लिया था।
विज्ञापन

हालांकि बाद में शिकायत पर जांच हुई तो अमित कुमार गुप्ता का उपनाम अंशू गुप्ता होने का पता चला। उसके खिलाफ दही थानाक्षेत्र में कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी भी मिली थी। इसके बाद मगरवारा चौकी के तत्कालीन इंचार्ज ने अमित कुमार उर्फ अंशू गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई हुई और गुंडा एक्ट में निरुद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रकरण में अब पुलिस के अधिकारी पासपोर्ट से जुड़ी जांच करने वाले पुलिस कर्मियों की भूमिका का भी पता लगा रहे हैं। एसपी दीपक भूकर ने बताया कि न्यायालय में हाजिर न होने पर अंशू गुप्ता पर कार्रवाई हुई है। मामले की विवेचना चल रही है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

------------------

पासपोर्ट कार्यालय में दाखिल अभिलेख भी जांचे जाएंगे
पासपोर्ट आवेदन के समय लगाए गए दस्तावेजों की भी पुलिस जांच करेगी। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय के भी कर्मचारियों की भूमिका जांची जाएगी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अंशू गुप्ता के खिलाफ सदर कोतवाली, गंगाघाट सहित अन्य थानों और अधिकारियों से की गई शिकायतों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed