{"_id":"443761968826ed71353ec69d7f28b417","slug":"ansersheet-of-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी स्कूल से उत्तर पुस्तिकाएं मिलने लगीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी स्कूल से उत्तर पुस्तिकाएं मिलने लगीं
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 21 Jan 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। बोर्ड परीक्षाओं के लिए सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज उन्नाव में उत्तर पुस्तिकाएं से पहुंचा दी गईं। मंगलवार को बीघापुर क्षेत्र के बनाए गए परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों ने उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल उठवाए। जिले के 150 परीक्षाकेंद्रों पर 19 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू होंगी।
जीआईसी में आईं उत्तर पुस्तिकाओं को मंगलवार को डीआईओएस कार्यालय के कर्मचारियों की देखरेख में उठवाया गया। इसके साथ ही अलग- अलग क्षेत्रों के परीक्षाकेंद्रों के लिए तिथि भी निर्धारित कर दी गई है।
इसमें 20, 21 जनवरी को बीघापुर क्षेत्र के, 22, 23 जनवरी को पुरवा क्षेत्र, 27, 28 जनवरी हसनगंज क्षेत्र, 29, 30 जनवरी बांगरमऊ क्षेत्र, 31 जनवरी सफीपुर क्षेत्र तथा 2, 3 व 4 फरवरी को सदर क्षेत्र में बने परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल उठवाएंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस शफीक मोहम्मद सिद्दीकी ने बताया कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंच पाती हैं या कोई अन्य दिक्कत आती है तो जिम्मेदारी परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य की होगी।