फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Another video of cattle being pulled by tractor goes viralAnother video of cattle being pulled by tractor goes viral

Unnao News: मवेशी का शव ट्रैक्टर से खींचने का एक और वीडियो वायरल

Tue, 30 Jul 2024 02:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Another video of cattle being pulled by tractor goes viralAnother video of cattle being pulled by tractor goes viral
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी के भड़सर नौसहरा गांव की गोशाला से मवेशी के शव को ट्रैक्टर से घसीटकर जंगल ले जाने का चार दिन के अंतराल में दूसरा वीडियो वायरल हुआ। किरकिरी के बाद प्रशासन ने सचिव को निलंबित कर बीडीओ का वेतन रोका है। दो दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है। सीडीओ ने बताया कि गोशाला के केयर टेकर, ट्रैक्टर चालक पर एफआईआर कराई गई है। प्रधान पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व फतेहपुर चौरासी की भड़सर नौशहरा में गोवंश के शव को ट्रैक्टर से घसीटकर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हालांकि जांच के बाद अधिकारियों ने मृत मवेशी गोशाला का न होने की बात कही थी। ग्राम पंचायत सचिव शुभम वर्मा से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा था। सोमवार को सोशल मीडिया पर इसी गोशाला से मवेशी के शव को ट्रैक्टर से बांधकर घसीटकर ले जाने एक और वीडियो वायरल हुआ तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

मामला संज्ञान में लेकर सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा के निर्देश पर डीडीओ संजय पांडेय ने सचिव शुभम वर्मा को निलंबित कर दिया। उन्हें ब्लाक फतेहपुर चौरासी से संबद्ध किया गया है। वहीं, फतेहपुर चौरासी ब्लाक के बीडीओ अनिल कुमार सिंह का वेतन रोकते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। सीडीओ ने बताया कि केयर टेकर, ट्रैक्टर चालक पर भी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। प्रधान पर कार्रवाई जिलाधिकारी के स्तर से कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed