फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Another girl dies of diphtheria, one admitted

Unnao News: डिप्थीरिया से एक और बच्ची की मौत, एक भर्ती

Tue, 27 Aug 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Another girl dies of diphtheria, one admitted
उन्नाव। डिप्थीरिया का कहर जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार देर शाम इलाज के दौरान डिप्थीरिया पीड़ित एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को जांच के बाद शहर की एक बच्चे को डिप्थीरिया संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

असोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत सहरावां निवासी राजेश की चार साल की बेटी महक डिप्थीरिया संक्रमित पाई गई थी। उसे जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां रविवार देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, सोमवार को शहर के आदर्श नगर निवासी छह साल के बच्चे प्रबल प्रताप को गले में दिक्कत हुई। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच में डिप्थीरिया की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल के डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

मालूम हो कि सहरावा व उसके मजरों में पूर्व में छह बच्चों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी मेडिकल से महक की रिपोर्ट नहीं आई है। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में अभी तक छह बच्चों की मौत और 40 बच्चे चपेट में आ चुके हैं। सभी ब्लॉकों में टीकाकरण और जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed