फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Another accused arrested for fraud worth crores in the name of money trading

Unnao News: मनी ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Oct 2024 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for fraud worth crores in the name of money trading
गंजमुरादाबाद। लोगों को हर महीने 20 प्रतिशत ब्याज और मनी ट्रेडिंग का झांसा देकर करोड़ों की रकम डकारने वालों में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस प्रकरण में पांच झांसेबाज जेल जा चुके हैं और दो को पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

गंजमुरादाबाद कस्बा के मोहल्ला तालाब निवासी अनवारुद्दीन, भाई अयाजुद्दीन और उनके बेटों ने मिलकर अरबाज इंटरप्राइजेज की कंपनी बनाई और लोगों को हर महीने 15 से 20 प्रतिशत ब्याज देने का झांसा देकर सैकड़ों लोगों से लाखों की रकम ली। ज्यादा ब्याज के लालच में तमाम लोगों ने जेवर और जमीन बेचकर भी पैसा लगा दिया। शुरुआत में झांसेबाज सभी को ब्याज देते रहे लेकिन फरवरी में रुपयों की वापसी बंद कर दी। जमाकर्ताओं ने दबाव बनाना शुरू किया तो बीती 26 अप्रैल को अनवारुद्दीन ने खुद को घायल करके घर से करीब एक करोड़ रुपये की फर्जी लूट की कहानी गढ़ी। हालांकि बांगरमऊ सीओ अरविंद चौरसिया ने जांच की तो मामला फर्जी पाया और रिपोर्ट दर्ज कराई। अबतक सात एफआईआर में करीब सौ लोगों ने अपनी रकम हड़पने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हड़पी गई रकम बीस से तीस करोड़ होने का आनुमान लगा रही है। इसी प्रकरण में शनिवार सुबह मोहल्ला खत्रियाना निवासी मो. अंजुम को पुलिस ने बांगरमऊ बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। अनवरुद्दीन उसका भाई अयाजुद्दीन, भतीजा अजहर, भांजा आमिर गिरफ्तार कर जेल जा चुके हैं। जबकि अदनान और कसान नाम के दो शातिर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस उनके खिलाफ वारंट जारी करने के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ सीओ ने बताया कि बाकी बचे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा,जिन खातों में रकम जमा की गई इनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं उनके बैंक खातों की जांच की जा रही है। बताया कि पकड़ा अंजुम लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए और वह हमेशा कसान के साथ ही रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed