फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anjali got first place in speech

भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अंजली ने हासिल किया पहला स्थान

Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Anjali got first place in speech
नवाबगंज। सोहरामऊ स्थित आर्यावर्त गुरुकुल महाविद्यालय में लुप्त प्रजाति चीता विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें कक्षा 12 की छात्रा अंजली यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सामाजिक वानिकी वन प्रभाग नवाबगंज रेंज की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 10 की कोमल सिंह को दूसरा और महक चौधरी को तीसरा स्थान मिला। छात्र लकी व छात्रा शालू गौतम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, वन दरोगा हरिशंकर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान वन दरोगा एसबी सिंह, वनरक्षक जितेंद्र पांडेय, साधना सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप वर्मा, महाविद्यालय की प्रबंधक मंजू सिंह, प्रधानाचार्या गीता दीक्षित आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

उधर पुरवा के रामकली बुद्धिलाल साहू शिक्षण संस्थान में चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता हुई।
चित्रकला में विद्यालय की छात्रा सलोनी ने पहला, दीक्षा ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण में महक रस्तोगी अव्वल रहीं। अयांक पटेल द्वितीय व आयुष पाल तृतीय स्थान पर रहे। क्षेत्रीय वनाधिकारी प्रियदर्श चौधरी ने विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. विक्रम सिंह, अध्यापक कमलेश अवस्थी और रीना यादव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed