फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Angry villagers blocked the highway

गुस्साए ग्रामीणों ने जाम किया राजमार्ग

Mon, 12 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Mon, 12 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers blocked the highway
प्रदशऱ्र्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

कई घंटे तक चले प्रदर्शन में अधिकारियों के न आने पर आक्रोशित लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम बीघापुर व एनएच के आधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। रविवार सुबह करीब 11 बजे अंकित परिहार व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह के नेतृत्व में लालकुआं तिराहे पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए। जिसमें गड्ढायुक्त राजमार्ग और बीघापुर नहर के जर्जर पुल को शीघ्र बनाए जाने की मांग की गई। इस समस्या को लेकर जिला प्रशासन व जिम्मेदार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए अंकित परिहार ने कहा कि यह राजमार्ग बैसवारे के विकास की जीवन रेखा है। इसकी मरम्मत के नाम पर केंद्र व प्रदेश सरकारें लाखों रुपए का घपला कर रही हैं। सरकारों के प्रतिनिधि इस समस्या पर केवल बयानबाजी कर रहे हैं। किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के वहां पर न पहुंचने से नाराज लोगों ने राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा और आवागमन बंद रहा। इसके बाद एसडीएम उदयभान सिंह व एनएच रायबरेली खंड के अवर अभियंता रामबाबू यादव, शकील अहमद व एसओ बृजमोहन पहुंचे। अफसरों ने गुस्साए लोगों को समझाबुझा कर जाम हटवाया। एसडीएम ने कहा कि 15 दिन के अंदर कार्य शुरू किए जाने की जानकारी उन्हें डीएम ने दी है। अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया। जाम लगाने वालों में दिलीप चौधरी, यशकरन पटेल, महेश तिवारी, निर्मल वर्मा, अरुणेंद्र यादव, सौरभ मिश्रा, राजेंद्र सिंह, पुत्तन, नागेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, साकिर हुसैन, मलखान, रामधनी लोधी, चांद अली, कपिल साहू, पुष्पराज सिंह, देवराज यादव, विनोद बाजपेई, राजा सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed