फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Angered by cutting the line from the transformer, villagers surrounded the power house

Unnao News: ट्रांसफार्मर से लाइन काटने से नाराज ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा

Tue, 12 Aug 2025 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 12 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Angered by cutting the line from the transformer, villagers surrounded the power house
फोटो नंबर-15- बीघापुर पावर हाउस के बाहर खड़े ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
बीघापुर (उन्नाव)। तहसील क्षेत्र के गांव अरम के ग्रामीणों ने सोमवार रात ट्रांसफार्मर से लाइन काटने से परेशान होकर पावर हाउस का घेराव किया। कर्मचारियों ने भीड़ देखकर स्टेशन का अंदर से ताला बंद कर लिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है, वह वापस नहीं जाएंगे। जेई ने मौके पर पहुंचकर जल्द आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण वापस लौटे।
विज्ञापन

अरम के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगा है। 40 से ज्यादा उपभोक्ता हैं। हर दिन विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। दो फेस की जगह एक फेस से ही बिजली मिल रही है। सोमवार को दिन में ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। लाइनमैन आया तो उसने बिजली ठीक करने की जगह ट्रांसफार्मर से लाइन ही काट दी। इससे आक्रोशित ग्रामीण रात में पावर हाउस पहुंचे। यहां पर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दूसरे दिन उनके गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लग जाएगा और विद्युत आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जिस पर ग्रामीण वापस लौटे। अवर अभियंता अंबिका प्रसाद ने बताया कि गांव में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगवा दिया गया है। विद्युत आपूर्ति चालू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed