फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anger erupted over Electricity Department, five hours jam

विद्युत विभाग पर फूटा गुस्सा, पांच घंटे जाम

Mon, 06 Jul 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over Electricity Department, five hours jam
बिहार थानाक्षेत्र में शनिवार को किशोर की करेंट से मौत से आक्रोशित हो पाटन पुरवा मार्ग जाम कर हंगा - फोटो : UNNAO
पाटन(उन्नाव)। बिहार थानाक्षेत्र के पकरा बुजुर्ग गांव में शनिवार को विद्युत विभाग की लापरवाही से छात्र की मौत पर परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रविवार सुबह 6 बजे परिजनों ने सैकड़ों ग्रामीणों की मदद से पाटन-पुरवा मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान भीड़ ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा शुरू कर दिया। लगभग 5 घंटे बाद एसडीओ पुरवा के पहुंचने और मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर परिजन शांत हो लौट गए।
विज्ञापन

बिहार थानाक्षेत्र के पकराबुजुर्ग गांव निवासी अंकित (15) शनिवार दोपहर अपने भाई विकास के साथ शौच के लिए घर से निकला। खेत से शौच के बाद अंकित वापस लौटकर खड़ंजे पर खड़ा हुआ ही था कि ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर गया। वह करंट की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने लाइन बंद करा उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। जर्जर लाइन को सही कराने के लिए कई बार विद्युत अधिकारियों को सूचना दे चुके ग्रामीण अंकित की मौत से आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन

रविवार सुबह 6 बजे सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने पाटन-पुरवा मार्ग जाम कर दिया। लगभग 3 घंटे बाद पहुंचे एसओ बिहार संतोष सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन दिला जाम खुलवाने का प्रयास किया पर ग्रामीण विद्युत विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। लगभग 5 घंटे बाद सुबह 11 बजे एसडीओ विद्युत पुरवा आरएन मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को मुआवजा दिलाने व ग्रामीणों को जल्द लाइन सही कराने का लिखित आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण सड़क से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed