फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Anganwadi workers expressed protest against teacher recruitment, submitted memorandum

Unnao News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एजूकेटर भर्ती पर जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन

Sat, 31 Aug 2024 02:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 31 Aug 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers expressed protest against teacher recruitment, submitted memorandum
कानपुर देहात। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पठन-पाठन के लिए एजूकेटर भर्ती करने पर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर ईसीसीई एजूकेटर भर्ती की पहल हुई है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जुटी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने कहा कि आउटसोर्सिंग आधार पर भर्ती निकाली गई है। इसको लेकर उन्हें एतराज है। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका प्रशिक्षित व शिक्षित हैं। पठन पाठन भी करती हैं। ऐसे में एजूकेटर की नियुक्त क्यों हो रही है? इस दौरान मांग उठाई कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए।
विज्ञापन

जब तक संभव नहीं है तब तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 18 हजार रुपये प्रतिमाह व सहायिका को 9 हजार रुपये प्रति माह मानदेय दिया जाए। ईपीएफ योजना का लाभ दिया जाए। दस साल की सेवा पूरी करने पर मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नत किया जाए। जब तक प्रोन्नति न हो मुख्य सेविका का वेतन दिया जाए। 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर वृद्धावस्था पेंशन दी जाए। यहां शैलेश दीक्षित, माधुरी, मधुर गीता, राजदुलारी, रीतू देवी, सुमन, करुणा, सुनीता पाल, ऊषा देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed