फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Allegation of negligence in newborn's death, uproar

Unnao News: नवजात की मौत में लापरवाही का आरोप, हंगामा

Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 26 Sep 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence in newborn's death, uproar
फोटो-31
विज्ञापन

परिचय- जिला महिला अस्पताल में मृत बच्चा गोद में लिए परिजन।



महिला सीएमएस के समझाने पर हुए शांत, पहला बच्चा खोने से सभी थे बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। जिला महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर प्रसव कराने में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने दो घंटे पहले धड़कन चलने की बात कही। उसके बाद बच्चे की गर्भ में ही चार दिन पहले हो जाने की बात बताई। परिजनों हंगामा शुरू किया तो सीएमएस पहुंचीं और लिखित शिकायत देने की बात कहकर शांत कराया।
शहर के मोहल्ला कल्याणी निवासी मयंक तिवारी की पत्नी स्वाती को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन सोमवार सुबह उसे जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने देखा और गर्भस्थ शिशु की धड़कन चलने की बात कहते हुए सीजर से प्रसव कराने की सलाह दी। प्रसव हुआ तो बच्चा था। इसकी जानकारी होने पर परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार अब डॉक्टर बता रही हैं कि बच्चे की चार दिन पहले गर्भ में ही मौत हो चुकी थी। सूचना पर प्रसूता का पति, जेठ पंकज तिवारी सहित अन्य परिजन पहुंचे और हंगामा करने लगे। सूचना पर सीएमएस डॉ. संजू अग्रवाल, पैथोलाजिस्ट डॉ. तौसीफ पहुंचे और परिजनों से बात की। सीएमएस ने उन्हें समझाया और पोस्टमार्टम कराने को कहा। लेकिन परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हुए। पति मयंक ने बताया कि यह पहला बच्चा था।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. संजू अग्रवाल ने बताया कि कुछ केसों में ऐसा लगता है कि बच्चे की धड़कन चल रही है। लेकिन बच्चे के पैदा होने तक संशय रहता है। परिजनों को समझाने पर वह शांत हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed