फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   All bodies should make arrangements for cold water in public places: ADM

सभी निकाय सार्वजनिक स्थानों पर करें ठंडे पानी की व्यवस्था : एडीएम

Wed, 29 May 2024 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
All bodies should make arrangements for cold water in public places: ADM
उन्नाव। गर्मी को देखते हुए एडीएम ने सभी नगर निकायों को सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी पेयजल स्रोतों की जांच भी करने की बात कही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। वहीं पेयजल की किल्लत से भी लोग जूझ रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निकाय प्रभारी व अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह ने सभी नगर पालिका और नगर पंचायतों को पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा उन्होंने सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, स्वास्थ्य केंद्र , प्रमुख चौराहों पर शीतल पानी के टैंकर की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

टैंकर खाली होने के बाद उसमें समय-समय पर पानी भरवाने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, लोगों को पेयजल की किल्लत न हो इसके लिए सभी पेयजल स्रोतों की जांच कर उन्हें दुरुस्त कराने के लिए कहा है। लोगों को पेयजल की दिक्कत होने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के जलकल अभियंता विवेक वर्मा ने बताया कि नगर पालिका के पास नौ टैंकर हैं। इसके अलावा 25 वाटर कूलर भी लगे हुए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर टैंकर खड़े कर पेयजल की व्यवस्था कर ली गई है। शहर में रोजाना 25 से 30 हैंडपंपों की मरम्मत कराई जा रही है, ताकि लोगों को पानी की समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed