{"_id":"1719e6887e95dbffd70720fa988777e7","slug":"alert-the-police-in-court-premises-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी परिसर में पुलिस सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचहरी परिसर में पुलिस सतर्क
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। कचहरी परिसरों में हुई लगातार दो हत्याओं के बाद जिले की पुलिस ने भी उन्नाव कचहरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मंगलवार को सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी ने कचहरी परिसर तलाशी अभियान चलाया। मेटल डिटेक्टर भी लगा दिया।
विज्ञापन
इस दौरान खोजी कुत्ते ने भी चहलकदमी की। मुजफ्फरनगर में विक्की त्यागी और फिर मुरादाबाद में पूर्व डिलारी के पूर्व ब्लाक प्रमुख की कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है। इस दौरान पूरी कचहरी में डॉग स्क्वायड व क्यूआरटी की टीम भी मौजूद रही।
विज्ञापन
मंगलवार को सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी, कोतवाल धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी समेत कई पुलिस चौकी इंचार्ज कचहरी पहुंचे और यहां लगे मेटल डिटेक्टर को चेक किया। इसके बाद वह स्वयं ही यहां पर आने वाले लोगों की तलाशी लेने लगे। इस दौरान उन्होंने यहां पर तैनात पुलिस कर्मियों को हर समय सतर्क रहने के आदेश भी दिए।
विज्ञापन