{"_id":"5730e0a64f1c1b7d0a919f7f","slug":"akshaya-tritiya-bestselling-jewelery","type":"story","status":"publish","title_hn":"अक्षय तृतीया पर खूब बिके आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अक्षय तृतीया पर खूब बिके आभूषण
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव।
Updated Tue, 10 May 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर शहर के सोने-चांदी बाजार में खासी रौनक देखने को मिली। आभूषण खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सोने के भाव में तेजी होने के बावजूद लोगों ने जमकर सोना खरीदा।
विज्ञापन
ग्राहकों की मांग के अनुसार, दुकानदारों ने हल्के व लुभावने जेवरात तैयार करवाए थे, जिनकी सबसे अधिक बिक्री हुई। जिले भर के ज्वैलरी बाजारों में करोड़ों का व्यवसाय हुआ। वहीं, लोगों ने इस दिन मंदिरों में जाकर और घरों से ही दान-दक्षिणा आदि देकर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
सोमवार को अक्षय तृतीया पर सम्पन्न घरानों के लोगों ने सोने-चांदी की दुकानों में जाकर सोने के सिक्कों व जेवरातों की खरीदारी की। जबकि मध्यमवर्गीय परिवार के लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार आभूषण खरीदे। सोने के भाव अधिक होने से लोगों ने चांदी के सिक्कों और आभूषणों की खरीददारी में ज्यादा रुचि दिखाई। अक्षय तृतीया पर लोगों ने मंदिरों में पूजन-अर्चन कर दान किया।
विज्ञापन