फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Akhilesh said to the workers Tell the work of Samajwadi Party to the public

कार्यकर्ताओं से अखिलेश बोले: सपा के काम जनता को बताएं, साइकिल को देनी है रफ्तार, बहुमत के साथ बनानी है सरकार

Sat, 21 Aug 2021 09:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Aug 2021 09:13 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि कार्यकर्ता 2012 से 2017 तक के सपा सरकार में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों और सपा की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। 

विज्ञापन
Akhilesh said to the workers Tell the work of Samajwadi Party to the public
अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ से अपने गांव सैफई जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों और काम को जनजन तक पहुंचाने और 2022 में सपा की सरकार बनाने की अपील की।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी अपनी पुरजोर कोशिश कर 2022 में सपा सरकार बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाए। इस बार मतदाताओं को बहकने नहीं देना है।
विज्ञापन


इसलिए कार्यकर्ता 2012 से 2017 तक के सपा सरकार में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों और सपा की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। वर्तमान भाजपा सरकार की खामियां भी जनता के बीच गिनाते हुए वर्तमान सरकार और पिछली सरकार के तुलनात्मक तथ्यों से जनता को रूबरू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल को इतनी रफ्तार देनी है कि वह पूर्व की भांति पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हो सके। इस दौरान रानू खां, हाफिज गुलाम नबी, अशरफी, सूरज, आसिफ खान, नदीम खान और गौरव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed