{"_id":"61c8be9b1dc4b01f656e2089","slug":"akhilesh-on-28-amit-shah-on-30-in-the-city-unnao-news-knp67188812","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 को अखिलेश, 30 को अमित शाह शहर मे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 को अखिलेश, 30 को अमित शाह शहर मे
विज्ञापन
उन्नाव। इस सप्ताह सपा और भाजपा के दो बड़े नेता जनपद आएंगे। दोनों के कार्यक्रमों की पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 28 दिसंबर को जिले में रथ यात्रा निकालेंगे। हेलीकॉप्टर से सुबह 11 बजे वह जीआईसी मैदान में हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद यहीं से रथ यात्रा शुरू करेंगे। दोस्तीनगर के रास्ते होते हुए सफीपुर जाएंगे। कदियाना के पास जनसभा करने के बाद बांगरमऊ के शांति मिल मैदान पहुंचेंगे। यहां जनसभा करके मोहान के जंगलेमऊ में पहुंचेंगे।
उधर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 30 दिसंबर को शहर आएंगे। वह रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके हेलीकाप्टर की लैंडिंग के लिए करोवन के पास हेलीपैड बनाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया कि अमित शाह का कार्यक्रम 30 को प्रस्तावित है। उसकी तैयारियां युद्धस्तर पर पूरी की जा रही हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर इंतजाम किए जा रहे हैं।