{"_id":"585820cb4f1c1bea7fe39204","slug":"ajibi-the-uproar-from-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजीबी में शिक्षकों से किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एजीबी में शिक्षकों से किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Tue, 20 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बैंक में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
औरास स्थित आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में ज्यादातर शिक्षकों के खाते हैं। उन्हीं खातों में उनका वेतन आता है। नोटबंदी के बाद रुपयों की कमी से शिक्षकों को भी पर्याप्त धन नहीं मिल पा रहा था। रोज लाइनों में लगने के बावजूद रुपये न मिलने से परेशान आधा सैकड़ा शिक्षक दोपहर बाद बैंक परिसर में जा धमके और भुगतान को लेकर हंगामा करने लगे। इससे वहां हड़कंप मच गया। बैंक में मौजूद शाखा प्रबंधक पुनीत कुमार ने मौके की नजाकत भांप नाराज शिक्षकों को समझा-बुझाकर किसी प्रकार शांत कराया और रुपयों का प्रबंध करने की बात कही। तब जाकर मामला शांत हुआ। इसके बाद उन्होंने बीआरसी केंद्र जाकर करीब पच्चीस शिक्षकों को दस-दस हजार रुपयों का भुगतान किया। हफ्ते के पहले दिन बैंकों के शटर खुलते ही लोगों की कतार लग गई। हालांकि एसबीआई ने 24 हजार व पीएनबी ने 15 हजार का भुगतान कर लोगों को थोड़ी राहत जरूर दी। अन्य बैंकों में कैश किल्लत के साथ ही ज्यादातर एटीएम खाली रहे। शनिवार को एसबीआई को 26 करोड़ करेंसी मिलने से सोमवार को 20 से 24 हजार का भुगतान किया गया। जिससे लोगों ने राहत महसूस की। पीएनबी की शाखाओं में भी 10 से 15 हजार का भुगतान किया गया। ग्रामीण बैंक आफ आर्यावर्त में करेंसी संकट जस का तस है। एजीबी की अधिकतर शाखाओं में दो से पांच हजार का भुगतान खाताधारकों को मिल सका। मियागंज, कांथा, पड़री खुर्द, अचलगंज, सिकंदरपुर कर्ण शाखाओं में स्टाफ व उपभोक्ताओं में तकरार भी हुई। बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, देना बैंक में भी नगदी का टोटा खाताधारकों के लिए मुसीबत बना रहा। बैंकों के अलावा शहर के ज्यादातर एटीएम बूथ भी कैशलेस होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। बूथ के बाहर नो कैश लिखी तख्तियां लटकती रहीं।