फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Air Force fighter planes took off at stormy speed on the airstrip

Unnao News: उन्नाव-हवाई पट्टी पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने तूफानी रफ्तार से भरा दम

Sun, 07 Apr 2024 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sun, 07 Apr 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Air Force fighter planes took off at stormy speed on the airstrip
फोटो नंबर-16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23
विज्ञापन

मिशन गगन शक्ति के तहत अभ्यास में सुखोई, मिराज, मालवाहक एन-32 और चिनूक हेलीकॉप्टर शामिल
रविवार को होगा रिहर्सल में शामिल हो सकते हैं 20 लड़ाकू विमान

संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के बांगरमऊ में 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर शनिवार को मिशन गगन शक्ति के तहत वायुसेना ने अपने शौर्य का जोरदार प्रदर्शन किया। दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू ढाई घंटे के अभ्यास में वायुसेना के अत्याधुनिक तकनीकी से लैस लड़ाकू और माल वाहक (सैन्य परिवहन) विमानों के माध्यम से सेना ने अपने साहस और तैयारियों से परिचय कराया।
पहले दिन के अभ्यास में कुल 12 लड़ाकू विमान और एक हेलीकॉप्टर शामिल रहा रविवार को वायुसेना करीब 20 लड़ाकू विमानों के साथ फाइनल रिहर्सल करेंगे। लखनऊ के बक्शी का तालाब और आगरा एयरबेस से उड़ान भर कर लड़ाकू विमान सुखोई, मिराज, एन-32 (मालवाहक) और चिनूक हेलीकॉप्टर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी की सतह से करीब 25 फिट ऊंचाई तक आने के बाद फिर उड़ान भरते हुए निकल गए।
विज्ञापन

सबसे पहले दोपहर 12:30 बजे चिनूक हेलीकॉप्टर रनवे के ऊपर से निकला। करीब एक घंटे बाद 1:30 बजे लड़ाकू विमान सुखोई-32 रनवे से करीब 50 फीट ऊपर से तूफानी रफ्तार से उड़ान भरते हुए निकला। इसके बाद चार मिराज-17 विमान, लखनऊ एयर बेस से दस-दस मिनट के अंतराल पर आगे-पीछे उड़ान भरते हुए हवाई की सतह के पास से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एक साथ चार सुखोई विमानों ने हवाई पट्टी के करीब 100 फिट ऊपर से उड़ान भरी। सुखोई की गर्जना से मानों धरती तक हिल गई, रिहर्सल देख रहे लोगों को ईयरबड लगाकर अपने कान बंद करने पड़े। इसके 1:50 बजे एक और लड़ाकू विमान मिराज ने अपना दम दिखाया। करीब 20 मिनट में चार मिराज हवाई पट्टी ऊपर से निकले।
सबसे आखिर में 2:20 बजे एक-एक करके चार मालवाहक विमान एन 32 ने अपनी ताकत का अहसास कराया। अभ्यास 2:40 बजे तक चला। वायु वीरों ने 12 लड़ाकू विमानों और एक हेलीकॉप्टर के साथ आकाश से जमीन तक देश और सेना के साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया।
अभ्यास के दौरान 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी को वायु सेना और पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़े सुरक्षा के घेरे में रखा। इस दौरान आम लोगों और आसपास गांव के लोगों को हवाई पट्टी की ओर नहीं जाने दिया गया।

सुरक्षा की जिम्मेदार बांगरमऊ सीओ अरविंद कुमार चौरसिया ने संभाली। वायुसेना के कमाडिंग ऑफीसर अनुज भारद्वाज ने बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे से फाइनल अभ्यास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed