{"_id":"582e02ec4f1c1b57258fe18c","slug":"agra-expressway-landing-and-takeoff-of","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ का रिहर्सल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ का रिहर्सल आज
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
वायुसेना के प्रदर्शन के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर तैयार हवाई पट्टी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ के प्रर्दशन के लिए वायुसेना ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार ने एयर स्ट्रिप का जायजा लिया। देर शाम क्रैश फायर फाइटिंग और राडार टीम पहुंची। एसपी ने बताया कि सुबह 8:30 बजे टीम खंभौली पहुंचेगी। करीब 11 बजे प्लेन आ जाएंगे। रिहर्सल के चलते 18 व 19 नवंबर को एक्सप्रेस वे पर कोई वाहन नहीं चलेगा।
21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। वह यहां एक जनसभा भी करेंगे। एक्सप्रेस वे पर बांगरमऊ तहसील के खंभौली गांव के पास 14 किमी लंबी एयर स्ट्र्पि बनाई गई है। इस एयर स्ट्रिप के तीन किमी हिस्से की रोड सीमेंट से बनी है। यहां से जरूरत पड़ने पर वायुसेना के लड़ाकू विमान उतर और उड़ान भर सकेंगे। उद्घाटन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वायुसेना के 11 फाइटर प्लेन यहां उतरने और उड़ान भरने के प्रदर्शन के साथ ही करतब दिखाएंगे। गुरुवार को स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार ने हवाई पट्टी का निरीक्षण किया।
आपात स्थिति होने पर उससे निपटने के लिए देर शाम क्रैश फायर फाइटिंग टीम व्हेकिल के साथ यहां पहुंच गई। इस व्हेकिल में एक साथ 24 हजार लीटर पानी भरा जाता है। राडार टीम ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। एसपी नेहा पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे से रिहर्सल शुरू होगा।