फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After three months, the dead body was removed from the tomb

तीन महीने बाद कब्र से निकाला गया शव

Thu, 04 Mar 2021 07:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
After three months, the dead body was removed from the tomb
कब्र से शव निकाले जाने के दौरान मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : UNNAO
नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र में तीन माह बाद युवक का शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। इस युवक की मौत सड़क हादसे में हुई थी। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजनों ने खेत में शव का अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन

बाद में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी थी। रिपोर्ट दर्ज न होने पर मृतक की मां ने डीएम को पत्र देकर शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
विज्ञापन

नवई निवासी राहुल (24) पुत्र रामप्यारे 25 नवंबर की शाम अजगैन-मोहान मार्ग के नवई स्थित पेट्रोल पंप के पास से पैदल घर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार टेंपो ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गया था। लखनऊ के एक अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद परिजनों ने शव का खेत में अंतिम संस्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मां कुसुमा ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। पोस्टमार्टम की प्रकिया न होने से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब तीन माह बाद मृतक की मां कुसुमा ने डीएम रवींद्र कुमार व एसपी आनंद कुलकर्णी को पत्र देकर बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी।

डीएम के निर्देश पर हसनगंज के नायब तहसीलदार मंजुला मिश्रा व कोतवाल संतोष कुमार की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से गड्ढे से शव को निकलवाकर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed